फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर पालिका सीट पर सपा में दिनभर रहा घमासान

Mon, 17 Apr 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
बिजनौर से सपा प्रत्याशी स्वाति वीरा।
विज्ञापन
- दोपहर में निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन ने सपा से कराया नामांकन, शाम तक कट गया टिकट
विज्ञापन

- बिजनौर पालिका से सपा ने टिकट बदलकर स्वाति वीरा पर खेला दांव
- सपा के चुनाव चिह्न पर नामांकन कराने वाली रुखसाना परवीन भी चुनाव में डटे रहने की घोषणा की
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका में अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सपा में दिनभर घमासान मचा रहा। दोपहर में निवर्तमान चेयरर्मन रुखसाना परवीन ने सपा के चुनाव चिह्न पर नामांकन कराया, लेकिन शाम ढलते ही तस्वीर पलट गई। सपा ने कुछ ही घंटों में रुखसाना परवीन का टिकट काटकर स्वाति वीरा पर दांव खेल दिया। उधर, टिकट कट जाने की सूचना के बाद भी रुखसाना परवीन ने चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। हालांकि ये अभी तय नहीं है कि रुखसाना परवीन अब निर्दलीय चुनाव में उतरेंगी या लोकदल का चुनाव चिह्न ले सकती हैं।
रविवार को निकाय चुनाव के लिए नामांकन में साल 2014 के लोकसभा चुनाव वाली स्थिति एक बार फिर दोहराई गई। लोकसभा चुनाव में भाजपा ने लिस्ट में मौजूदा सदर विधायक सुचि चौधरी के ससुर राजेंद्र सिंह को टिकट दिया था, लेकिन आखिरी वक्त भाजपा के ही चुनाव चिह्न पर कुंवर भारतेंद्र ने नामांकन कराया था। कुछ ऐसा ही बिजनौर पालिका के अध्यक्ष पद के चुनाव में अब देखने को मिला।
विज्ञापन

दरअसल, रविवार दोपहर सपा की ओर से बिजनौर पालिका अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन रुखसाना परवीन ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया, लेकिन शाम ढलते ढलते स्थिति पलट गई। शाम को सपा की ओर से पूर्व विधायक रुचि वीरा की बेटी स्वाति वीरा को टिकट दे दिया गया। स्वाति वीरा आज सोमवार को नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। उधर, दिनभर सपा के टिकट को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। क्योंकि बेटी के टिकट के लिए पूर्व विधायक रूचि वीरा लखनऊ में डेरा डाले हुए थीं, बताया जा रहा है कि आजम खां की सिफारिश पर स्वाति वीरा का टिकट हुआ है।
उधर, सपा की ओर से स्वाति वीरा को टिकट दिए जाने के बाद रुखसाना परवीन के खेमे में मायूसी छा गई, हालांकि उन्होंने अपनी ही पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है।

...तो सपा में फिर दोहराई जाएगी बगावत
सपा सरकार के शासन काल साल 2016 में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ था। जिसमें सपा की ओर नगीना विधायक मनोज पारस की पत्नी नीलम पारस जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में थी, उस वक्त विधायक रहते हुए रूचि वीरा ने अपने ही पार्टी की उम्मीदवार नीलम पारस के खिलाफ चुनावी मैदान में अपने पति उदयन वीरा को उतार दिया था। अब यही हालात नगर पालिका के चुनाव में बन गए हैं, जब उनकी बेटी के खिलाफ पार्टी की ही निर्वतमान चेयरमैन बगावत करते हुए चुनाव मैदान से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
कोट
जो कल तक बसपा में थी, उनको टिकट दिया गया है तो मैं उनके सामने चुनाव लडूंगी। यह टिकट किसी और को दिया जाता तो मैं चुनाव लड़ा देती, अब मैं उन्हें चुनाव कैसे लड़ा दूं, जिन्होंने छह महीने पहले विधानसभा चुनाव में पार्टी के उम्मीदवार को हराया है - रखसाना परवीन, निवर्तमान चेयरमैन
विज्ञापन




बिजनौर नगर पालिका से अध्यक्ष पद के लिए स्वाति वीरा को टिकट दिया गया है। रुखसाना परवीन और उनके पति शमशाद अंसारी पार्टी के सिपाही हैं और रहेंगे - अनिल यादव, जिलाध्यक्ष सपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें