संवाद न्यूज एजेंसी
रेहड़। रेहड़ के रहने वाले एक मुअज्जिन ( मस्जिद में नियुक्त व्यक्ति है, जो प्रार्थना के समय से पहले नमाज़ियों को अज़ान देकर नमाज़ के लिए बुलाता है) को काशीपुर पुलिस ने बालक के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
रेहड़ निवासी शोएब को कुछ साल पहले काशीपुर, उत्तराखंड के मोहल्ला काज़ीबाग स्थित एक धार्मिक स्थल में बतौर मुअज्जिन नियुक्त किया गया था। आरोप है कि चार दिन पहले मोहल्ले का ही रहने वाला एक सात वर्षीय बालक वहां पढ़ने के लिए आया। इसी दौरान मुअज्जिन ने उसके साथ कुकर्म किया।
पीड़ित बालक ने घर जाकर परिजनों को घटना की जानकारी दी। गुस्साए लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए आरोपी की जमकर पिटाई की। इस संबंध में काशीपुर कोतवाली के एसएसआई सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी शोएब के खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।