फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने किया मुबारकपुर के प्रधान का स्वागत

Tue, 27 Jun 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
मुबारकपुर कला में प्रधान के घर पहुंचे सांसद कुंवर भारतेंद्र। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हीमपुर दीपा मेंं विकास खंड हल्दौर के खुले में शौचमुक्त गांव मुबारकपुर कला में सोमवार को पहुंचे सांसद भारतेंद्र ने ग्राम प्रधान किश्वर जहाँ व उनके परिजन ससुर पूर्व ग्राम प्रधान कफीलुद्दीन का सम्मान किया।
विज्ञापन

पूर्व प्रधान कफीलुद्दीन ने कहा कि गांव में आजादी के बाद भाजपा का पहला सांसद आया है। उन्होंने सांसद से मांग की कि जो धनराशि हमने वापस की है, उसे इसी गांव के विकास कार्यों मे लगाया जाए।
पूर्व प्रधान ने बताया कि वह गांव में एक विधवा ताहेरा का मकान और शौचालय अपने पैसों से बनवा रहे हैं। उन्होंने गांव के दो मुख्य रास्तों के किनारों पर नालों का निर्माण कराने की मांग सांसद से की।
विज्ञापन

सांसद ने ग्राम प्रधान व ग्रामवासियों को विकास कार्यों का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि गांव मे ग्राम समाज या कोई अन्य भूमि उपलब्ध कराई जाए तो आबादी के हिसाब से स्कूल का निर्माण करा दिया जाएगा। शकील, हाजी लडड्न, अनुराग तोमर, शहनवाज, बुंदू खं, मतीम, बेगराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें