चांदपुर जेपी पब्लिक स्कूल में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी।
फोटो-
चांदपुर। सांसद दक्षिण दिल्ली रमेश बिधूड़ी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में जाे योजना आती थीं उसमें घोटाले ही घोटाले होते थे। जबकि अब मोदी सरकार की योजनाएं धरातल पर दिखाई पड़ रही हैं। धनौरा रोड स्थित जेपी पब्लिक स्कूल में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक विकास कुमार गुप्ता उर्फ रॉकी द्वारा आयोजित व्यापारी सम्मेलन से पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए मुख्यअतिथि ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा 48 करोड़ लोगों के जन धन खाते खुलवाए गए थे। मोदी सरकार ने गरीब माता बहनों को सम्मान देने के लिए 12 करोड शौचालय बनवाए जिससे वह सम्मान के साथ जीवन जी सकें। पहले हाईवे के लिए बजट केवल 33 हजार करोड़ हुआ करता था आज 199000 करोड़ हो गया है। कार्यक्रम में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास उत्तर प्रदेश व बिजनौर प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, अरुण वशिष्ठ, विवेक कर्णवाल, पूर्व विधायक कमलेश सैनी, सुमन त्यागी, भारतेंद्र सिंह, विजय शिवहरे, कपिल चौधरी, सुधीर अग्रवाल आदि मौजूद रहे।