फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शिकायतों का निस्तारण न करने पर कई का वेतन रोका

Tue, 06 Jun 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। जनसुनवाई पोर्टल पर होेने वाली शिकायतों का समय से निस्तारण न करने पर प्रशासन ने कई अधिकारियों का वेतन रोका है। एडीएम एफआर अरविंद सिंह ने बताया कि बीडीओ धामपुर, बीडीओ अफजलगढ़, अधिशासी अभियंता चांदपुर द्वितीय, अधिशासी अभियंता नगीना का वेतन रोका गया है। इसके अलावा संतोष जनक निस्तारण न करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। एडीएम अरविंद सिंह ने कहा कि अब जन शिकायतों की समीक्षा प्रतिदिन हो रही है। पहले वेतन रोका जा रहा है, इसके बावजूद सुधार नहीं हुआ तो विभागीय कार्रवाई के लिए भी लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें