फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट पर सांसद ने सरकार पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट पर सांसद ने सरकार पर उठाए सवाल
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीश चंद्र ने लोकसभा में बजट पर सदन में वित्तमंत्री द्वारा पेश किए शिक्षा के बजट को अपेक्षा से कम बता कई सवाल खड़े कर घेरने का प्रयास किया। कहा एक तो कोरोना महामारी के चलते आम लोग आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। वहीं केंद्र सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अनुसूचित जाति व जनजाति के छात्रों को मुसीबत में डाल दिया है। अपने नगीना क्षेत्र में लघु उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए चली आ रही बुनकरों की मांग और समस्याओं को भी दमदार तरीके से उठाया। कहा बुनकरों के लिए जो सूत, सिलाई, कढ़ाई बिजली आदि पर सरकार द्वारा 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती थी। उसको भी सरकार ने खत्म कर दिया है। बुनकरों के उद्योग प्रभावित हो रहे हैं। सांसद ने क्षेत्रीय लघु उद्यमियों को कम से कम 50 प्रतिशत सब्सिडी देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें