फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ने पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को फूल देकर प्रोत्साहित किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कालागढ़। रामनगर से कोटद्वार जाते समय भाजपा के क्षेत्रीय सांसद तीर्थ सिंह रावत ने सोमवार को कोरोना से बचाने में जुटे पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम का फूल देकर सम्मान किया। रामनगर मोटरमार्ग से सांसद कोटद्वार जाते समय कुछ देर के लिए रामगंगा भवन मे रुके। इस दौरान एसओ रियाज अहमद, पीएचसी प्रभारी देवेंद्र प्रसाद, आपातकालीन चिकित्सक डा. साक्षी नेगी से सांसद ने कोरोना संबंधी बचाव कार्यों की जानकारी ली। पुलिस टीम ने कालागढ़ में एंबुलेंस न होने कालागढ़ से काशीपुर जाते समय प्रदेश के बार्डर पर परेशानी होने व कोटद्वार आने जाने में मोटरमार्ग पर वन विभाग की आपत्ति की समस्या बताई। सांसद ने अधिकारियों के प्रयास को सराहा और उनकी समस्याओं का निदान का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें