फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सांसद चंद्रशेखर ने बाढ़ पीड़ितों की पीड़ा सुनी

Sat, 16 Aug 2025 11:21 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
धामपुर में खो नदी से हुए कटाव का ग्रामीणों के साथ निरीक्षण करते नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद च
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। नगीना लोकसभा क्षेत्र के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने शनिवार को कार्यकर्ताओं के साथ धामपुर विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कई गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर गांव कोपा, धुराडा और नाथाडोई के ग्रामीणों ने सांसद को आपबीती बताई। ग्रामीणों ने कहा कि बाढ़ उनकी गन्ने और धान की फसलों को निगल गई है। वह बर्बाद हो गए। सिंचाई विभाग की ओर से बाढ़ से बचाव के पुख्ता इंतजाम होते तो वह बर्बादी से बच सकते थे। इस पर सांसद ने प्रदेश के सीएम, पीएम से संपर्क कर जल्द उनकी समस्या का निदान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें