फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार बनी आग का गोला

विज्ञापन
हल्दौर क्षेत्र के गोलबाग के पास चलती कार में आग। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
चलती कार बनी आग का गोला
विज्ञापन

हल्दौर। गोलबाग के पास एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। कार चालक कार छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दमकल विभाग की टीम को बुलवाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

शनिवार रात करीब आठ बजे एक कार नूरपुर की ओर से बिजनौर की ओर जा रही थी। बिजनौर-नूरपुर हाईवे मार्ग पर गोलबाग के पास चलती कार में अचानक आग लग गयी। चालक कार रोककर मौके से फरार हो गया। कार में धू-धू कर आग लगती देख सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गईं। थाना प्रभारी निरीक्षक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने फोन पर सूचना देकर दमकल विभाग की टीम बुलवाया। दमकल की टीम ने आग पर काबू पाया। थाना प्रभारी निरीक्षक जीत सिंह ने बताया कि दमकल टीम की सहायता से आग पर काबू पाने के बाद कार को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू करा दिया गया। कार नहटौर क्षेत्र की बताई गई है।

हल्दौर क्षेत्र के गोलबाग के पास चलती कार में लगी आग को बुझाते फायरकर्मी।- फोटो : BIJNOR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें