फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बाइक सवारों ने प्रधानाचार्य पर हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदपुर। थाना शिवाला कला क्षेत्र में कॉलेज से से घर जा रहे प्रधानाचार्य को बाइक सवारों ने मारपीट कर घायल कर दिया। मौके पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने घायल को सीएचसी नूरपुर पहुंचाया। जहां से चिकित्सक ने उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

गांव तंगरौला निवासी 55 वर्षीय अय्यूब खां मंझौला बिल्लौच स्थित इकबाल गफूर पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर कॉलेज की छुट्टी के बाद घर जाते समय गांव धारूपुर व बहादुरपुर के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया तथा हमला कर गिरा लिया। आरोपियोंं ने उसके साथ मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सीएचसी नूरपुर पहुंचाया, जहां से चिकित्सक ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है। सीओ देश दीपक सिंह ने बताया कि मारपीट का मामला है। कुछ लड़के रास्ते में खड़े थे। शायद कॉलेज के लड़के रहे होंगें। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें