फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक व ट्रक की टक्कर में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
नींदडू के गांव सरकथल माधो के पास सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

नींदडू़। शुगर मिल में गन्ना ले जा रहे ट्रक और बाइक की आमने सामने हुई टक्कर में गंभीर रूप से घायल हुए युवक की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
शुक्रवार दोपहर मोहड़ा गांव के ऋषिपाल सिंह का पुत्र गौरव कुमार (25 वर्ष) बाइक द्वारा निजी कार्य से नूरपुर की ओर जा रहा था। करीब 12.30 बजे जब वह सरकथल माधो से आगे हनुमान मंदिर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे गन्ना लदे ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे गौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। सड़क हादसे में गौरव की मृत्यु का समाचार पाते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नींदडू़ चौकी के प्रभारी उप निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया है, चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें