फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: संतान की सलामती के लिए माताओं ने रखा अहोई व्रत

Mon, 13 Oct 2025 11:45 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
चांदपुर में मां अहोई का व्रत रखे बेटी के साथ मां
विज्ञापन
बिजनौर। अहोई अष्टमी पर माताओं ने अपने पुत्रों की सलामती की कामना के लिए व्रत रखकर पूजन किया। कई घरों में पुरुषों ने भी व्रत रखे। सोमवार को अहोई अष्टमी पर व्रतियों ने सुबह पूजन किया। यह व्रत माताएं अपने पुत्रों की सलामती के लिए रखती हैं। जिन परिवारों में पुत्र नहीं हैं उनमें महिलाओं ने अपनी पुत्रियों की कुशलता की कामना को लेकर व्रत किया। अहोई माता का पूजन करने के साथ ही व्रत की कथा सुनी। शाम को घरों में पकवान बनाए गए। आसमान में तारे दिखाई देने के बाद महिलाओं ने पूजन कर व्रत का पारायण किया।
विज्ञापन

बेटों से कम नहीं म्हारी बेटियां, रखा व्रत

चांदपुर। नगर की माताओं ने बेटों से बेटियों को कम न बताते हुए उनकी दीर्घायु के लिए भी व्रत रखा। परंपरागत रूप से अहोई अष्टमी का व्रत संतान, विशेषकर पुत्रों की लंबी उम्र की कामना हेतु किया जाता है। चांदपुर के मोहल्ला कायस्थान निवासी नीतू अग्रवाल व मोहल्ला चिम्मन निवासी एकता कर्णवाल, मोहल्ला पतियापाड़ा निवासी मोनिका गुप्ता अपनी बेटियों के लिए मां अहोई का व्रत रखती आ रही हैं। नीतू अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटियां आराध्या व आरोही उनके लिए बेटों से कम नहीं है। सोमवार को माताओं ने दिनभर निर्जल रहकर शाम को मां अहोई की पूजा की, कथा सुनी और तारों को अर्घ्य अर्पित कर बेटे व बेटियों के सुख समृद्धि की कामना की। संवाद

चांदपुर में मां अहोई का व्रत रखे बेटी के साथ मां

चांदपुर में मां अहोई का व्रत रखे बेटी के साथ मां

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें