संवाद न्यूज एजेंसी
अफजलगढ़। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के लिए भर्ती महिला के पेट में बच्चे की मौत के बाद अब मां की जान जोखिम में है। परिजनों ने महिला को काशीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला को मरी हुई बच्ची हुई है। परिजनों के स्टाफ नर्स पर इलाज में लेटलतीफी और लापरवाही की शिकायत सीएमओ से की है।
गांव अभयराजपुर निवासी विक्की कुमार ने रविवार की रात अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी में भर्ती कराया था। आरोप है कि स्टाफ नर्स की लेटलतीफी के चलते बच्चे की जान चली गई। काफी देर तक गुमराह करती रही। अल्ट्रासाउंड कराने के बाद भी डिलीवरी होने की बात कहती रही। परिजनों को विश्वास नही हुआ। उन्होेंने मौके पर मौजूद सीएचसी अधीक्षक को महिला की रिपोर्ट दिखाई।
चिकित्सक ने रिपोर्ट देखकर बच्चे के पेट में ही मृत होने की बात बताई। महिला को अन्य रेफर करने की सलाह दी थी। इसके बाद परिजन महिला को पहले बादीगढ़ और यहां से काशीपुर ले गए। जहां महिला को मरी हुई बच्ची को जन्म दिया। अब महिला की हालत भी गम्भीर बनी हुई है। उसे आईसीयू में भर्ती किया हुआ है।
परिजनों में स्टाफ नर्स की अधिकारियों से शिकायत के बाद कार्रवाई न होने से रोष व्याप्त है। उन्होंने सीएमओ से शीघ्र स्टाफ नर्स के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है ।