फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत

Sun, 19 Mar 2017 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
किरतपुर में रविवार की शाम नगीना चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बैठी महिला और उसके दो वर्षीय पुत्र की ट्रक के नीचे आने से मौत  हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने  ट्रक चालक को पकड़कर  पुलिस को सौंप दिया। इस घटना  से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा रहा।
विज्ञापन

थाना नांगलसोती के गांव मायापुरी का धीरज पत्नी शिखा और दो साल के बेटे विराज के साथ बाइक से रविवार की शाम अपनी ससुराल छज्जुपुरा से लौट रहा थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, किरतपुर में नगीना चौराहे को पार करते समय हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार धीरज की पत्नी शिखा (25 वर्ष) और उसका पुत्र विराज (दो वर्ष) ट्रक के नीचे आ गए। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में धीरज         को कोई चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। गंभीर रूप से घायल मां-बेटे को भीड़  में शामिल लोग कल्याणी हास्पिटल लेकर गए। वहां चिकित्सक ने मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया। लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस चालक को पकड़कर ट्रक समेत थाने ले आई। मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। इससे परिवार  में कोहराम मच गया। परिजन दौड़कर मौैके पर पहुंचे। पुलिस ने मां-बेटे के शव को कब्जे में  लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज  दिया है।

टेंपो पलटने से चार यात्री घायल
अफजलगढ़ में गांव खुशहालपुर में ट्रैक्टर-ट्राली की साइड लगने से सवारियों से भरा टैंपू पलट गया। हादसे में चार यात्री घायल हो गए। आरोपी ट्रैक्टर चालक फरार हो गया।  शनिवार शाम कालागढ़ निवासी टैंपू चालक इंतजार अली अफजलगढ़ से सवारी भरकर कालागढ़ जा रहा था। जब वह खुशहालपुर के निकट तो सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने टैंपू में साइड मार दी। दुर्घटना में चालक सहित प्रियंका, अकरम, सरफराज घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से चालक इंतजार और प्रियंका को गंभीर हालत में बाहर रेफर कर दिया ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें