फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

23 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा मातृ वंदना योजना सप्ताह

विज्ञापन
विज्ञापन
23 से 31 दिसंबर तक मनाया जाएगा मातृ वंदना योजना सप्ताह
विज्ञापन

बिजनौर। शासन के निर्देश पर 23 से 31 दिसंबर तक प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत मातृ वंदना योजना सप्ताह मनाया जाएगा।
योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं या पहले बच्चे को जन्म देने वाली महिलाओं को सरकार की ओर से पांच हजार की धनराशि लाभार्थी के खातों में भेजी जाती है। इस योजना के तहत अधिक से अधिक संख्या में पात्र लाभार्थियों को लाभ पहुंचाने के लिए पूर्व से लंबित त्रुटियों में सुधार, द्वितीय और तृतीय किस्त आदि का निस्तारण किया जाएगा। प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के जिला कार्यक्रम समन्वयक प्रशांत कुमार ने बताया कि अब लाभार्थी स्वयं ही PMMVY पोर्टल पर घर बैठे ही ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए अब पहले की तरह से ब्लॉक स्तर पर संबंधित कार्यालय अथवा आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी आवेदन किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें