फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से मां बेटी की मौत

Fri, 22 Jul 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में डायरिया की चपेट में आकर महिला और उसकी बेटी  की मौत हो गई। दोनों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा         था। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

नई बस्ती निवासी जमनादास ने बताया कि उनकी पत्नी कमला और 11 साल की बेटी रोशनी कई दिनों से उल्टी- दस्त के कारण बीमार चल रही थी। उनका इलाज पास के एक निजी चिकित्सक के यहां चल रहा था। बुधवार की रात को       हालत बिगड़ने पर दोनों की मौत  हो गई। उसने बताया कि उसकी एक ही बेटी थी।
उधर, जिला अस्पताल में तैनात फिजिशियन डॉ. योगेंद्र तीरखा ने बताया कि मौसम परिवर्तन के कारण काफी लोग बीमार चल रहे हैं। हर तीसरा मरीज उल्टी-दस्त से परेशान है। क्योंकि इन दिनों वायरल का ज्यादा प्रकोप रहता है। वायरल में एक दूसरे से हाथ मिलाने से भी हो जाता है।  इस मौसम में उबले हुए पानी का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं, नोडल अधिकारी डॉ.प्रमोद देशवाल ने बताया कि जिस निजी चिकित्सक के यहां महिला और उसकी बेटी का उपचार चल रहा था। उसके खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। चिकित्सक के बारे में शिकायत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें