फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत, कोहराम

Tue, 20 Aug 2024 05:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक लोकेंद्र का फाइल फोटो।
विज्ञापन
कोतवाली देहात (बिजनौर)। रक्षाबंधन पर राखी बांधने जा रही महिला और पुत्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर दौलताबाद के पास हुआ। जहां रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना के समय पीछे से आ रही बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन

थाना नहटौर क्षेत्र के गांव जरीफपुर चतर निवासी लोकेंद्र (30) पुत्र ओमप्रकाश सिंह अपनी मां जग्गो देवी (50) के साथ अपने मामा नजीबाबाद के गांव रानीपुर नंगला में रक्षाबंधन मनाने जा रहे थे। जैसे ही वे हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाईवे पर गांव हुसैनाबाद उर्फ दौलताबाद के पास पहुंचे तो हाईवे पर सामने से आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई।
घटना के समय पीछे से जा रहे बोलेरो चालक वसीम पुत्र नूर मोहम्मद निवासी बहरड़ी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार ने सड़क पर पड़े मां-बेटे को बचाने का प्रयास किया। जिससे बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। जिसमें चालक वसीम अकेला होने की वजह से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक मां बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक फरार हो गया।

कोतवाली देहात में सड़क दुर्घटना में मरने वाले युवक लोकेंद्र का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें