फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत, पिता-पुत्र घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बिजनौर- हरिद्वार मार्ग पर चंदक में अज्ञात वाहन से हुआ हादसा
विज्ञापन

-ट्रेन में सवार होने के लिए पैदल ही रेलवे स्टेशन जा रहा था पूरा परिवार




संवाद न्यूज एजेंसी
चंदक (बिजनौर)। सड़क पर पैदल चल रहे पति-पत्नी और उनके दो बेटों को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें महिला और उसके छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति और बड़ा बेटा घायल हुआ है। इन दोनों की भी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव राफितपुर दरियापुर निवासी धर्मेंद्र अपने पूरे परिवार के साथ चंदक स्थित गोशाला में रहकर काम करता है। धर्मेंद्र को चंदक रेलवे स्टेशन से सुबह छह बजे ट्रेन में सवार होना था, जिससे वह स्योहारा पहुंच सके। इसके लिए शुक्रवार की सुबह वह पत्नी सुनीता (45) और दो बेटों मुकुल (7) व टिंकू (12) के संग गोशाला से निकला। फुलवारी लॉन के पास पैदल जा रहे परिवार को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें सुनीता और मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई। धर्मेंद्र और टिंकू गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। उधर, मां बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बताया गया कि अत्यधिक कोहरा छाने की वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें