फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: ग्राम मक्खूवाला में सांड़ ने किसान को पटक कर मार डाला

विज्ञापन
नगीना के ग्राम मक्खूवाला में सांड के हमले में मरने वाल किसान लल्लू सिंह का फाइल फोटो।
विज्ञापन
- फसल को नुकसान पहुंचा रहे सांड़ को खदेड़ने पहुंचा था किसान
विज्ञापन

- ग्रामीणों ने लगाया जाम, अफसरों ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया




संवाद न्यूज एजेंसी

नगीना (बिजनौर)। ग्राम मक्खूवाला में खेत में फसल खराब कर रहे सांड़ ने बुजुर्ग किसान को पटक कर मार डाला। घटना से नाराज ग्रामीणों ने वृद्ध के शव को सड़क पर रखकर करीब दो घंटे तक जाम लगाकर हंगामा किया। बाद में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने के बाद ग्रामीण शांत हुए।

ग्राम मक्खूवाला निवासी 85 वर्षीय किसान लल्लू सिंह ने शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे अपने खेत पर गया था। इसी दौरान एक सांड़ उसकी फसल को खराब कर रहा था। इस पर किसान ने सांड को खेत से खदेड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान सांड ने किसान को जमीन पर पटक कर मार डाला। घटना के बाद आसपास के खेतों पर काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सांड़ जंगल की तरफ भाग गया।
विज्ञापन

घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अल्हेदादपुर से गांव बनी गणेश को जाने वाली सड़क पर वृद्ध किसान का शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही एसडीएम अवनीश कुमार त्यागी, पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक, तहसीलदार संतोष यादव, थाना प्रभारी निरीक्षक नगीना सुनील कुमार व नगीना देहात थाना प्रभारी निरीक्षक हमबीर सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन


परिवार को मिलेगी हरसंभव मदद
पीड़ित परिवार को सरकार से मिलने वाली हर संभव मदद कराई जाएगी। बीडीओ को निराश्रित पशुओं को पकड़वाने के लिए पत्र लिख दिया गया है। - अवनीश त्यागी, एसडीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें