फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों को बनाया बंधक

Fri, 02 Dec 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर के बढ़ापुर में पंजाब नेशनल बैंक में धनराशि न मिलने पर सुबह से शाम तक लाइन में खड़ी महिलाओं ने बैंक में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन

महिलाओं ने बैंककर्मियों व सुरक्षा में लगी पुलिस को बैंक का शटर बाहर से बंद कर बैंक के भीतर बंधक बना दिया। बाद में थाने से पहुंची पुलिस ने बैंक का बंद शटर खोलकर उनको बंधन मुक्त कराया। बैंक से धनराशि के लेनदेन को लेकर बैंक के बाहर सुबह से ही लंबी लाइन का लग जाना रोजमर्रा की बात बन गई है। शाम को बैंककर्मियों के कैश समाप्त हो जाने की बात कहने पर सुबह से लाइन में लगी महिलाएं  नाराज हो गई और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस चौकी प्रभारी शशि भूषण ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझाने का प्रयास किया, परंतु महिलाओं ने बाहर से बैंक मुख्य द्वार का शटर बंद कर पुलिस व कर्मियों को बैंक के भीतर ही बंद कर दिया। पीएनबी शाखा के उप प्रबंधक सतवीर सिंह का कहना है कि जनता अनावश्यक ही बैंक में हंगामा करती है। जितना कैश बैंक को प्राप्त होता है उतने का भुगतान कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें