फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले में दो लाख से अधिक लोगों की हुई कुष्ठ रोग की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
- कुष्ठ रोगी खोजने के लिए बृहस्पतिवार से शुरू हुआ अभियान
विज्ञापन

- अभियान के पहले दिन जिले में कुष्ठ रोग के 223 संदिग्ध रोगी मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से कुष्ठ रोग को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पोलियो की तर्ज पर कुष्ठ रोगियों को खोजकर उनका इलाज किया जाएगा। अभियान के पहले दिन टीम ने दो लाख 80 हजार 945 लोगों की कुष्ठ रोग की जांच की। इनमें से 223 कुष्ठ संदिग्ध रोगी मिले।

जिले में बृहस्पतिवार से कुष्ठ रोगी खोजी अभियान शुरू हो गया है। यह अभियान जिले में 14 दिन चलेगा। जिसमें कुष्ठ रोगियों को खोजकर इलाज कराया जाएगा। अभियान के तहत बिजनौर में 3307 टीम काम कर रहीं हैं। टीम ने अभियान के पहले दिन 57364 घरों का सर्वे किया। इसके अलावा लोगों को कुष्ठ रोग के बारे में जागरूक किया। नोडल अधिकारी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि कुष्ठ रोग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुष्ठ रोग का समय से इलाज शुरू हो जाए तो बीमारी ठीक हो जाती है। यह लाइलाज बीमारी नहीं है। इसके अलावा गांव में संदिग्ध मरीजों से भी बातचीत की गई। वहीं सीएमओ डॉ. विजय कुमार गोयल का कहना है कि टीम गांव में घर-घर घूमकर कुष्ठ रोगी खोज रही हैं। अस्पतालों में कुष्ठ रोगी की सभी दवाई उपलब्ध है। लक्षण दिखाई देने पर मरीजों को जांच कराकर अपना इलाज कराना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें