फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

64 लाख से अधिक बैलेट पेपर की होगी गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
64 लाख से अधिक बैलेट पेपर की होगी गिनती
विज्ञापन

बिजनौर। प्रशासन ने कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए पंचायत चुनाव की मतगणना की तैयारी कर ली है। जिले में पंचायत चुनाव के 64 लाख से अधिक बैलेट पेपर गिने जाएंगे। एजेंटों की भीड़ रोकने के लिए काउंटिंग टेबल पर एक-एक पंचायत की मतगणना होगी। एजेंट को कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव होने पर ही मतगणना केन्द्र पर प्रवेश मिलेगा।
पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र पंचायत सदस्य व ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोट पड़े थे। कुल 22 लाख 53 हजार 198 मतदाता में से 73 .10 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया था। एक वोटर को चार मतपत्र मिले। इस प्रकार 11 ब्लॉक में 64 लाख से अधिक बैलेट पेपर का प्रयोग हुआ। कोतवाली ब्लॉक में सबसे अधिक बैलेट पेपर गिने जाएंगे। जबकि सबसे कम मतपत्र किरतपुर ब्लॉक में हैं। नहटौर, किरतपुर व स्योहारा ब्लॉक में चार लाख से अधिक व बाकी ब्लाक में छह लाख से अधिक वोट गिने जाएंगे। वोटों की गिनती दो मई को है।
विज्ञापन

प्रशासन ने मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस समय कोरोना का प्रकोप जोरों पर है। इसलिए प्रशासन ने मतगणना की रूपरेखा कोविड 19 की जारी गाइडलाइन के अनुसार की है। जिला अर्थ व सांख्यिकी अधिकारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि 11 ब्लॉक में 3654 बूथ हैं। इन पर 182 सहायक निर्वाचन अधिकारी लगे हैं। एक एआरओ को मात्र 20 मतदेय स्थल की गिनती करनी है। बताया कि एक एआरओ की निगरानी में तीन टेबल रहेगी। परंतु पहले एक पंचायत की मतपेटी खुलेंगी। तीनों टेबल के सभी 12 कर्मचारी इसकी मतगणना पूरी करेंगे। मतगणना के दौरान केवल इसी पंचायत से जुड़े एजेंट मौजूद रहेंगे। एक कमरे में एक एआरओ रहेगा। इसलिए एजेंट को सोशल डिस्टेंसिंग के अनुसार खड़ा किया जाएगा। मतगणना पूरी होने तक यही क्रम रहेगा।
अलग-अलग टेबल पर ऐसे होगी मतगणना
डीएसटीओ ने बताया कि एक एआरओ के पास तीन टेबल रहेंगी। पहली टेबल के कर्मचारी प्रधान व ग्राम पंचायत सदस्य पद के वोट की गिनती करेंगे। दूसरी टेबल पर जिला पंचायत सदस्य पद व तीसरी टेबल पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के मतपत्र की गिनती होगी। एजेंट इसी क्रम में खड़े होंगे। पंचायतों की गिनती का क्रम आरओ व बीडीओ तय करेंगे। किस पंचायत की कितने बजे मतपत्र गिने जाएंगे, आरओ माइक से पहले ही एलान कराएंगे। डॉ. हरेंद्र सिंह ने बताया कि मतगणना में लगे कर्मचारियों को ड्यूटी पत्र भेज दिए हैं। हर कर्मचारी को मतगणना केंद्र व पाली का आवंटन कर दिया गया है। मतगणना में आवश्यक सेवाओं जैसे स्वास्थ्य, बिजली, पंचायतीराज, नगरपालिका, के कर्मचारियों को ड्यूटी मुक्त रखा गया है।
विज्ञापन

मतगणना प्रशिक्षण वर्धमान कॉलेज में होगा
मतगणना कर्मचारियों का प्रशिक्षण 28, 29 अप्रैल को वर्धमान कॉलेज बिजनौर में है। प्रशिक्षण तीन-तीन शिफ्ट में होगा। एक शिफ्ट में 220 पार्टियों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें