फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में लगाए गए 52 लाख से अधिक पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले भर में लगाए गए 52 लाख से अधिक पौधे
विज्ञापन

बिजनौर। रविवार को जिले भर में अभियान चलाकर 52 लाख से अधिक पौधे लगाए गए।
शासन द्वारा जिले को इस बार जिले को 62 लाख से अधिक पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है। सभी विभागों को लक्ष्य दिया गया। इसके लिए विभागों ने खुद भी नर्सरी तैयार की और वन व उद्यान विभाग की नर्सरी से पौधे खरीदे। वन महोत्सव का शुभारंभ गंगा बैराज से पौधारोपण कर किया गया। पूरे जिले में गांवों से लेकर शहरों तक में पौधरोपण किया गया। सोमवार को 52 लाख 41 हजार 700 पौधे लगाए गए। वन विभाग ने 20 लाख 55 हजार, पर्यावरण विभाग ने करीब तीन लाख, ग्राम्य विकास विभाग ने 17 लाख 56 हजार, राजस्व विभाग ने दो लाख, पंचायत राज विभाग ने दो लाख पौधे लगाए। बाकी विभागों ने भी पौधरोपण किया। दस लाख से अधिक पौधे दूसरे अभियान में चलाए जाएंगे। डीएफओ डा.एम सेम्मारन ने बताया कि इंदिरा पार्क को स्मृति वन बनाया गया है। यहां पर फोरेस्टर स्व.सुरेश चंद्र की पत्नी ने पति की याद में पौधरोपण किया। कहा कि जिन लोगों की कोविड 19 की वजह से मौत हुई है, उनके परिजन इंदिरा पार्क में पौधरोपण कर सकते हैं। इसके अलावा घरों में भी कई तरह के पौधे लगाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें