फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर: स्योहारा-मुरादाबाद बिजनौर सीमा चौकी सहसपुर पर हुई दोनों जिलों के अधिकारियों की बैठक

Fri, 10 Feb 2023 12:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
स्योहारा की सहसपुर पुलिस चौकी पर कांवड यात्रा को लेकर बैठक करते बिजनौर और मुरादाबाद के अधिकारी।
विज्ञापन
- सकुशल कांवड़ यात्रा संपन्न कराने को लेकर एसपी ने दिये निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा। आगामी कांवड़ मेले को कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए बिजनौर और मुरादाबाद जनपदों के अधिकारियों की समन्वय बैठक सीमा स्थित सहसपुर चौकी पर आयोजित की गई। जिसमें अधिकारियों ने कांवड़ यात्रा को कुशलता पूर्व संपन्न कराने के लिए एक दूसरे से अनुभव साझा किए।
बृहस्पतिवार की दोपहर बिजनौर सीमा स्थित पुलिस चौकी सहसपुर पर मुरादाबाद के अधिकारियों से वार्ता करते एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि के पर्व को कुशलता पूर्वक संपन्न कराने के लिए कावड़ मेले के लिए दोनों जनपदों के पुलिस अधिकारियों को पैनी नजर बनाए रखना है। अवैध शराब एक दूसरे जनपद के बोर्डर से न आए जाए। उन्होंने कहा कि कच्चे रास्तों, अराजकतत्वों, बदमाशों पर पैनी नजर रखने की जरूरत है। वहीं एक दूसरे जनपद के सीमावर्ती अधिकारियों को एक दूसरे से संवाद के साथ सुरक्षा की पूरी व्यवस्था करना है। इसके लिए कांवड़ मेले में दोनों जनपदों की सीमाओं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है और अपराधियों पर शिकंजा कसने को जरूरत है। कांवडियों के साथ कोई अप्रिय घटना घटित न हो इसका भी पूरा ध्यान रखा जाये।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी ट्रैफिक मुरादाबाद अशोक कुमार, एसपी सिटी प्रवीन रंजन, एएसपी इंदू सिद्धार्थ, सीओ ठाकुरद्वारा अर्पित कुमार, थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी, चौकी इंचार्ज संदीप मालिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें