फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1.69 हजार छात्रों के खातों में भेजी धनराशि

विज्ञापन
विज्ञापन
1.69 हजार छात्रों के खातों में भेजी धनराशि
विज्ञापन

बिजनौर। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले 1.69 लाख 69 छात्र-छात्राओं के खातों में दो जोड़ी यूनिफार्म, जूते-मोजे, बैग, पैंसिल बॉक्स व दो कॉपी की धनराशि भेजी गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक साथ धनराशि को जारी किया। यह धनराशि डीबीटी के माध्यम से खातों में भेजी गई है। दूसरे चरण में शेष छात्र-छात्राओं के खातों में भेजी जाएगी।
जनपद में परिषदीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को दो जोड़ी यूनिफार्म, जूते- मोजे, बैग आदि के 1100 रुपये कोरोनकाल से उनके खातों भेजे जाते है। इस बार इस धनराशि के अलावा 100 रुपये पेंसिल बॉक्स व दो कॉपी के भेजे जा रहे हैं। सोमवार को मुख्यमंत्री का धनराशि को जारी किया गया। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी, ब्लॉक स्तर और विद्यालयों में दिखाया गाया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विद्यालयों में शिक्षा का स्तर उठाने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जयकरन यादव ने बताया कि इस बार पहले चरण में 1.69 लाख छात्र-छात्राओं, अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये भेजे गए हैं। शेष 72 हजार छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म, बैग आदि की धनराशि दूसरे चरण में भेजी जाएगी। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र प्रताप सिंह, बीएसए जयकरन यादव, खंड शिक्षा अधिकारी कैलाश पांडेय, शिक्षक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें