धामपुर बाजार में विभिन्न रंगों और पिचकारियों से सजी दूकानें
- फोटो : DHAMPUR
होली पर रंगों से सजा धामपुर बाजार
धामपुर। धामपुर में रंग की एकादशी यानि छह मार्च से होली का हुड़दंग शुरू हो जाएगा। जो पांच दिन तक चलेगा। सबसे बड़ी बात है कि यहां की होली वृंदावन, मथुरा और बरसाना के बाद उत्तरी भारत में खेली जाने वाली विशिष्ट होली में शुमार है।
धामपुर में होली के त्योहार की तैयारी एक माह पहले से शुरू हो जाती है। होली के मौके पर बाजार में रंगों की भरमार है। इस बार चाइनीज रंग नजर नहीं आ रहे हैं। दुकानदारों का कहना है कि। इस बार 10 रुपये से लेकर 300 रुपये तक की पिचकारी बाजार में मौजूद हैं। बताया गया है कि इस बार जो रंग है वह प्राकृतिक खुशबू से सराबोर है। व्यापारी राजू, गौरव, शिवम, जावेद का कहना है कि मेन मार्केट में जगह-जगह होली के विभिन्न रंगों की दुकानें सजी हैं। एक से बढ़कर एक पिचकारी मार्केट में हैं। आदर्श होली हवन समिति के अध्यक्ष रवि चौधरी का कहना है कि छह मार्च से फल चौक स्थित मंदिर ठाकुर बजरिया से गीले रंग के जुलूस के साथ यहां पर होली का पर्व शुरू हो जाता है। इस बार शुक्रवार होली के रंग का जुलूस होगा। नौ मार्च को होलिका पूजन के साथ सूखे रंग का जुलूस निकलता है और दुल्हैंडी वाले दिन आदर्श होली हवन समिति की ओर से नगर में भव्यता के साथ रंगों का जूलूस निकलता है। उन्होंने धामपुर की होली को सांप्रदायिक सौहार्द की मिसाल बताया है।