फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गड्ढों में तब्दील हुआ मोक्षधाम मार्ग, कई गांवों का आवागमन प्रभावित

विज्ञापन
चांदपुर से मोक्षधाम श्मशान स्थल जाने वाला खस्ताहाल मार्ग स्रोत संवाद
विज्ञापन
चांदपुर। चांदपुर-सैंदवार मार्ग से मोक्षधाम जाने वाली सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह मार्ग श्मशान स्थल के साथ ही राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और आसपास के कई गांवों को जोड़ता है। लोगों का कहना है कि मोक्षधाम में अंतिम संस्कार के लिए चांदपुर क्षेत्र से लोग पहुंचते हैं। सड़क की खराब हालत के कारण शव यात्रा में शामिल लोगों को भी परेशानी होती है। दोपहिया वाहनों से इस मार्ग पर निकलना मुश्किल हो गया है। बारिश होने पर गड्ढों में पानी भर जाने से स्थिति और खराब हो जाती है।
विज्ञापन

डॉ. सत्येंद्र कुमार शर्मा का कहना है कि श्मशान स्थल जाने वाले मार्ग की हालत काफी खराब है। इसी सड़क पर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज भी स्थित है, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों का रोजाना आवागमन रहता है। सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, जिससे बाइक चलाना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि श्मशान घाट जाने के लिए लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। यह मार्ग अधिक लंबा भी नहीं है, इसलिए इसकी तत्काल मरम्मत कराना जरूरी है।
आर्य समाज के मंत्री एवं व्यापारी अतुल भाटिया ने कहा कि चांदपुर नगर का मोक्षधाम हिंदू समाज के लिए अंतिम संस्कार का प्रमुख स्थान है। यहां जाने वाली सड़क की स्थिति बेहद खस्ता है। उन्होंने जनहित को देखते हुए मार्ग की जल्द मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

समाजसेवी ज्ञान वर्मा का कहना है कि यह सड़क राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व मोक्षधाम के साथ साथ अनेक गांवों को भी जोड़ती है। सड़क की हालत बहुत ही खराब हो गई है, जिससे आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। शीघ्र सड़क को ठीक कराया जाना चाहिए।
व्यापारी सुरक्षा फोरम के नगर महामंत्री सुधीर कुमार अग्रवाल कहना है कि इस मार्ग पर श्मशान स्थल, इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ गांव व किसानों के खेत भी हैं। सड़क खराब होने के कारण शव यात्रा में शामिल होने वाले लोगों, विद्यार्थियों, गांववासियों को आवाजाही में तथा किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी होती है। मार्ग को शीघ्र ठीक कराना चाहिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता फराज असलम ने बताया कि सड़क कार्ययोजना में है। इसकी मरम्मत का प्रस्ताव बनाया गया है। शीघ्र इसकी मरम्मत होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें