400 मीटर दौड़ में मोहित शर्मा प्रथम
छाछरी मोड़। नेहरू युवा केंद्र बिजनौर के तत्वावधान में आयोजित युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। चौधरी चरण सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फतेहपुर कला में हुई प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के उपप्रधानाचार्य डॉ. अर्जुन सिंह ने किया। बालक वर्ग में 400 मीटर दौड़ में मोहित शर्मा प्रथम, जीशान द्वितीय, दीपक तृतीय स्थान पर रहे।
100 मीटर दौड़ में फरहद प्रथम, विपिन द्वितीय, सचिन तृतीय स्थान पर रहे। लंबी कूद में मोहित शर्मा प्रथम, सचिन द्वितीय, विकास तृतीय रहे। गोला फेंक में सचिन कुमार प्रथम रहे। वहीं, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में दिव्या प्रथम, तनु द्वितीय, मनु तृतीय रहीं। रस्सा खींच में शानू, मीनाक्षी, पल्लवी अंजलि, विधि अनु की टीम प्रथम रही। बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच फतेहपुर कलां व उलेढ़ा के बीच हुआ। जिसमें उलेढ़ा विजयी रहा। उलेढ़ा की टीम को 15 और फतेहपुर कलां की टीम को 10 अंक मिले। मैच के रेफरी व्यायाम शिक्षक पीतम सिंह रहे। कार्यक्रम में निपेेंद्र सिंह, उमेशराम सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा। प्रतियोगिता में फतेहपुर कलां, कुतुबपुर गढ़ी, गंज, गांवड़ी, झाल, उलेढ़ा की टीमों ने हिस्सा लिया।