किरतपुर। मोहम्मद रिजवान आल इंडिया कबड्डी टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बसेड़ा मुजफ्फरनगर ने चौधरी क्लब मुजफ्फरनगर को एक अंक से हराकर बाजी मारी।
टूर्नामेंट की विजेता टीम ने निर्धारित समय में 15 अंक हासिल किए। जबकि उपविजेता टीम 14 अंक ही हासिल कर सकी। टूर्नामेंट में चौधरी क्लब बागड़पुर तृतीय और उत्तरांचल पुलिस चौथे स्थान पर रही। खालसा क्लब बिजनौर के खिलाड़ी अमरजीत सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया।
सेमीफाइनल और फाइनल मैचों के रेफरी कबड्डी कोच खड़क सिंह, मोहम्मद राजू उर्फ राजा, राशिद अली एडवोकेट आदि रहे।
टूर्नामेंट आयोजक चेयरपर्सन पति अब्दुल मन्नान व उनके छोटे भाई मौहम्मद फैजान ने विजेता टीम के कप्तान सचिन को एक लाख का नकद पुरस्कार व ट्राफी, उपविजेता टीम के कप्तान राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल चौधरी को 50 हजार रुपये, तीसरे स्थान पर ही टीम के कप्तान और प्रो कबड्डी लीग के खिलाड़ी रोहित चौधरी को 21 हजार रुपये और चतुर्थ स्थान पर रही टीम के कप्तान अमरजीत को नकद इनाम देकर पुरस्कृत किया टूर्नामेंट में एजाज अहमद, शफीक राजपूत, शादान, अब्दुल मलिक आदि रहे।