फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मोहम्मद नाजिम का परिवार बना रहा पुतले

विज्ञापन
विज्ञापन
नगीना। धामपुर मार्ग स्थित मां दुर्गा मां काली के मंदिर परिसर स्थित रामलीला मैदान में रावण और मेघनाद के पुतलों को तैयार किया जा रहा है। मोहल्ला बिश्नोई सराय खजूर वाली मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद नाजिम और उनका भतीजा मोहसिन इस कार्य में जुटे हुए हैं। नाजिम बताते हैं कि इस बार रावण के पुतले की ऊंचाई 35 फीट और मेघनाद की 26 फिट रहेगी। पुतले बनाने का यह उनका पुश्तैनी कार्य हैं। करीब 100 वर्ष पहले उनके दादा अब्दुल हफीज़ यह कार्य करते थे। उसके बाद पिता मोहम्मद कासिम व बाद में वे औन उनका भतीजा मोहसिन इस कार्य में लगे हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें