- हार्मोनल जांच कराने के लिए अब निजी लैब में नहीं जाना पड़ेगा
- मशीन ने अस्पताल में फिलहाल की जा सकेगी नौ तरह की हार्मोनल जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। मेडिकल अस्पताल में धीरे-धीरे जांच सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में अब अस्पताल में हार्मोनल जांच शुरू हो गई हैं। इससे मरीजों को काफी फायदा होगा। उन्हें महंगी जांच कराने के लिए निजी लैब की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय एवं पंडित दीन दयाल अस्पताल के बायोकेमिस्ट्री विभाग केंद्रीय प्रयोगशाला के तहत एबट आर्किटेक्ट इम्यूनोएसे मशीन का उद्धाटन प्राचार्या डॉ. उर्मिला कार्या ने किया। इस मशीन के जरिए हार्मोनल जांच हो सकेंगी। फिलहाल नौ तरह की हार्मोनल जांच हो सकेगी। इसमें टोटल टी3, टोटल टी4, टीएसएच, फ्री टी4, एलएच, एफएसएच, बीटा एचसीजी, विटामिन बी-12, टोटल पीएसए जांच शामिल हैं।
बायोकेमिस्ट्री की विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा ने बताया जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद मरीजों की जांच की संख्या तीन गुनी हो गई है। धीरे-धीरे जांच सुविधा बढ़ाई जा रही है। इस मौके पर डॉ. संजय कुमार शंकर, डॉ. अरुण नागतिलक, डॉ. पियूष कुमार सिंह, डॉ. विक्की सिंह, डॉ. पूजा शर्मा, इंद्र प्रताप सिंह मौजूद रहे।
एक बार में मशीन में लग सकेंगे 60 सैंपल
इस मशीन में एक समय में 60 सैंपल लगा सकते हैं। एक घंटे में इस मशीन से 90 से 100 टेस्ट हो सकेंगे। मरीजों की सुविधा के लिए यह मशीन शुरू की गई है।
हार्मोनल मशीन लगने से जिले के मरीज का बहुत फायदा होगा। क्योंकि अभी तक इन जांचों के लिए मरीज को बाहर जाना पड़ता था। इससे उनको बहुत दिक्कत होती थी। अब हार्माेनल जांच शुरू हो गई हैं। - डॉ. उर्मिला कार्या, प्राचार्या, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर