मनमोहक प्रस्तुतियों से मोहा मन
सोमवार को गांव शेखपुर गढ़ू में आयोजित एनएसएस शिविर का सातवां दिन संकल्प दिवस के रूप मनाया गया। शुभारंभ प्राचार्य डा. एके मित्तल ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम अधिकारी डा. नीलम बालियान के निर्देशन में स्वयंसेविकाओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सृष्टि ने सत्यम शिवम सुंदरम और धारवी, हिमांशी, सलोनी, शिवानी, वैशाली, अंजलि ने जहां जहां राधे वहां वहां जाएंगे मुरारी पर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रीति, लक्ष्मी, मानसी, प्रिया, सलोनी ने बालिका शिक्षा पर नाटक प्रस्तुत कर लोगों को जागरूक किया। स्नेहा परवीन, शालू, अर्चना, कानिका, सायमा ने विभिन्न गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां दी। प्राचार्य डा. एनके मित्तल ने स्वयंसेविकाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उधर, साहू जैन कालेज की छात्र इकाई ने एनएसएस शिविर के अंतिम दिन गांव पदारथपुर में रैली निकालकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पर्यावरण और जल संरक्षण के स्लोगनों के साथ लोगों को जागरूक किया। इस अवसर पर डा. एनपी सिंह, ओमवीर सिंह, मुकेश शर्मा, कुसुम कुशवाहा आदि मौजूद रहे।