फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी तहसील के पास जल्द खुलेगा मोहल्ला क्लीनिक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी तहसील के पास जल्द खुलेगा मोहल्ला क्लीनिक
विज्ञापन

धामपुर। गांधी नारी कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता को ज्ञापन सौंप कर मोहल्ला क्लीनिक में सहयोग मांगा।
ज्ञापन में बताया कि पालिका द्वारा गांधी नारी कल्याण समिति द्वारा कई साल पहले पुरानी तहसील के पास करीब 1600 गज से ज्यादा जमीन लीज पर ली थी। यह जमीन खाली पड़ी है। समिति इस जमीन में मोहल्ला क्लीनिक खोलना चाहती है। मोहल्ला क्लीनिक खुलने से गरीब लोगों को लाभ मिलेगा। क्लीनिक में उपचार निशुल्क होगा। क्लीनिक से शेष बची जमीन पर वाहनों के लिए पार्किंग की किराए पर व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग की आय से क्लीनिक का खर्च चलाया जाएगा। सदस्यों ने पालिकाध्यक्ष से क्लीनिक को चालू कराने में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने सदस्यों से स्टीमेट तैयार कर पालिका को उपलब्ध कराने के लिए कहा। वह उनके प्रस्ताव को 17 को होने वाली बोर्ड बैठक में रखेंगे। सदन से पास होने पर उनकी मदद होगी। ज्ञापन देने वालों में समिति की अध्यक्ष डॉ शांति शर्मा और सचिव नीरा गोयल शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें