मोहल्ला बागवान को सैनिटाइज कर किया सील
नहटौर। नहटौर के मोहल्ला बागवान में एक युवक के संक्रमित मिलने पर क्षेत्र को सैनिटाइज कर सील कर दिया गया है। युवक एक रेडीमेड व्यापारी के यहां नौकरी करता था। व्यापारी के संक्रमित होने के बाद नौकर भी संक्रमित पाया गया। परिवार के लोगों को भी होम क्वारंटीन किया गया। संक्रमित व्यापारी का फरार दूसरा नौकर अभी तक हाथ नहीं लग सका है। उधर कोतवाल सत्य प्रकाश सिंह का कहना है कि उसका पता लगाया जा रहा है।