फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बुलेट बाइकों से उतारे गए मॉडिफाइड साइलेंसर, चला रोड रोलर

विज्ञापन
बिजनौर पुलिस लाइन में बाइकों के मॉडिफाई साइलेंसर पर बुल्डोजर चलवाती ट्रैफिक पुलिस। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
बिजनौर। बुलेट बाइक पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर पटाखे की आवाज निकालने वालों पर शिकंजा कसा गया है। यातायात पुलिस ने बुलेट बाइकों पर लगे मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाए। बाद में 50 से अधिक साइलेंसरों पर रोलर चलाकर चकनाचूर कर दिया गया।
विज्ञापन

यातायात पुलिस की ओर से अभियान के तहत बुलेट मोटरसाइकिलों को रोककर साइलेंसर की जांच की जा रही है। जिन बुलेटों में मॉडिफाइड साइलेंसर लगे मिले, उन्हें उतरवा दिया गया। मॉडिफाइड साइलेंसर की तेज आवाज से राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी होती है। साथ ही इससे ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है। पुलिस ने उतरवाए गए 50 से अधिक साइलेंसरों को एक जगह एकत्र कराया और उन पर रोलर चलवाकर नष्ट करा दिया।
एसपी केके विश्नोई ने बताया कि मॉडिफाइड साइलेंसर उतरवाने के साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ सीज और प्रवर्तन की कार्रवाई भी जारी रहेगी। बुलेट समेत अन्य वाहनों में किसी तरह का अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं। मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर सड़क पर तेज आवाज करने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें