- यूपी से बिजनौर के विकास कार्यों की सफल कहानी का हुआ था चयन
- प्रदर्शनी में जिला पंचायत के विकास कार्यों को मॉडल के रूप में किया प्रदर्शित
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। भाजपा क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद की ओर से दिवसीय कार्यशाला और प्रदर्शनी में बिजनौर जिला पंचायत के विकास मॉडल की प्रस्तुति दी गई। जिसमें जिले के विकास मॉडल को खूब सराहना मिली।
हरियाणा के सूरजकुंड में आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह ने कार्याें का प्रस्तुतीकरण दिया। बताया कि उन्होंने जिले में दबंगों द्वारा अवैध रूप से कब्जाई जिला पंचायत की अरबों रुपये की भूमि को कब्जा मुक्त कराकर पंचायत को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। प्रदर्शनी में यूपी से अकेले बिजनौर जिला पंचायत के अलावा हरियाणा, हिमाचल समेत सात राज्यों से करीब 180 जिला पंचायत अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। इनमें से चयनित पांच राज्यों की सफल कहानी को दिखाया गया। इसमें उत्तर प्रदेश की ओर से बिजनौर जिला पंचायत की सफल कहानी को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी साकेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में जिला पंचायत ने ऐतिहासिक गुणवत्ता, अमृत सरोबर, तालाबों का सुंदरीकरण, पौधरोपण, गांव को संपर्क मार्गों से जोड़ने को सड़कों का कराया। साथ ही प्रदेश व केंद्र सरकारी जनहित कल्याणकारी योजनाओं को पात्र तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। कांवड़ मार्ग पर प्रकाश योजना के तहत लाइटें लगवाई गई और सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदर्शनी को वर्चुअल के माध्यम से परिषद को संबोधित किया।
प्रदर्शनी में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा भाजपा अध्यक्ष ओपी धनकड़ आदि उपस्थित रहे।