फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉडल मदरसों से विद्यार्थियों का संवारेंगे भविष्य

विज्ञापन
नजीबाबाद - प्रेसवार्ता में बोलते उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री शादाब शम्स। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मॉडल मदरसों से विद्यार्थियों का संवारेंगे भविष्य
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि मोदी सरकार मदरसों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का अभियान चला रही है। आधुनिक शिक्षा के साथ मदरसों को मॉडल मदरसे के रूप में विकसित किया जाएगा।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री एवं उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि मदरसों में शिक्षा पाने वाले विद्यार्थी केवल मौलाना और मौलवी तक सीमित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का लक्ष्य है कि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दीनी तालीम के साथ अंग्रेजी माध्यम की दुनियावी तालीम लेकर राष्ट्रसेवा की दिशा में अग्रसर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता एवं समाजसेवी अवनीश अग्रवाल टांडेवाले के फार्म हाउस पर प्रेस वार्ता में शादाब शम्स ने कहा कि उत्तराखंड में जल्द मॉडल मदरसे विकसित किए जाएंगे। सरकार ने विद्यार्थियों को फ्री कोचिंग देने और मदरसों को अंग्रेजी माध्यम शिक्षा से जोड़ने की योजना को प्रभावी बनाया है। इसी उद्देश्य से उत्तराखंड सरकार ने मदरसों में शिक्षा के स्तर में सुधार की योजना तैयार की है ताकि मदरसों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के एक हाथ में लैपटॉप और दूसरे में कुरान हो। इसके लिए उत्तराखंड के मदरसों में फजिर की नमाज से सुबह आठ बजे तक दीनी तालीम और उसके बाद अंग्रेजी माध्यम की दुनियावी तालीम की व्यवस्थाएं की जा रहीं हैं।
कैबिनेट मंत्री शादाब शम्स का नजीबाबाद पहुंचने पर भाजपा नेता अवनीश अग्रवाल टांडेवाले, राजन टंडन गोल्डी, वसीम कुरैशी सहित अनेक नेताओं ने स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें