फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉक ड्रिल : अभ्यास भले ही नकली, पर जज्बा एकदम असली...

Thu, 08 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
फादरसन प​ब्लिक स्कूल चांदपुर में आयोजित मॉक ड्रिल कार्यक्रम में हवाई हमले में बचाव का अभ्यास कर - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिजनौर। भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध की आशंका के मद्देनजर जिले भर में मॉक ड्रिल किया गया। सायरन बजते की लोग सुरक्षित स्थलों की ओर दौड़े। हमले से बचने के लिए सड़क पर लेट गए। साथ ही आग बुझाने का भी अभ्यास किया गया। शिक्षण संस्थाओं में भी मॉक ड्रिल कराया गया। रात आठ बजे जिले में ब्लैक आउट कराया गया। 8:00 से 8:30 बजे तक पूरे जिले में लाइटें बंद रहीं। मुख्य मार्गों, चौराहों और घरों की लाइटें पूरी तरह बंद रहीं। आधा घंटे के लिए जिले में पूरी तरह से अंधेरा रहा।
विज्ञापन

युद्ध की स्थिति में हवाई हमले से बचने के लिए बुधवार को जिलेभर में मॉक ड्रिल का आयोजन हुआ। सुबह 11 बजे एक साथ इमरजेंसी सायरन बजा। कलक्ट्रेट और पुलिस ऑफिस में सायरन बजा। डीएम, एसपी समेत प्रशासनिक अफसर शास्त्री चौक के पास मॉल पर दौड़े। यहां पर सायरन की आवाज सुनकर लोग जमीन पर लेट गए। यहां पर घायलों को बाहर निकालने, एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाने का अभ्यास किया गया। साथ ही आग बुझाने का ड्रिल भी किया गया। बिजनौर शहर में एसआरएस मॉल परिसर, एथेनॉल व चीनी मिल, रिफाइनरी, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, थानों और स्कूल, कॉलेजों में अभ्यास किया गया। डीएम जसजीत कौर ने लोगों को बताया कि जिलेभर में मॉक ड्रिल की गई है। एसपी अभिषेक झा ने बताया कि लोगों को बताया जा रहा है कि हवाई हमले हुए तो किस तरह बचा जा सकता है। वहीं, बचाव कार्याें की तैयारियों का जायजा भी लिया गया।

मॉल के पास सड़क सील, देखने जुट गई भीड़
मॉक ड्रिल के दौरान मॉल के सामने सड़क को येलो टेप लगाकर सील कर दिया गया। यातायात को दूसरे मार्गों पर डायवर्ट किया गया। वहीं, सड़क से दौड़कर मॉल में जा रहे एनसीसी कैडे्स और बचाव दल को देखने लोग जुट गए।
विज्ञापन


जिलेभर में हुई मॉक ड्रिल
धामपुर। बुधवार को धामपुर चीनी मिल के केमिकल प्लांट में मॉक ड्रिल के दौरान आग पर काबू पाने का अभ्यास किया गया। एसडीएम रीतू रानी, एएसपी धर्म सिंह मार्छाल, मिल उपाध्यक्ष निष्काम गुप्ता ने आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढ़ंग से निपटने का प्रशिक्षण दिया। नगीना चौराहा पर दुकानदारों, राहगीरों को आपातकालीन स्थिति में किए जाने वाले सुरक्षा उपायों की जानकारी दी गई। शेरकोट में पुलिस ने पैदल गश्त किया। कालागढ़ रामगंगा बांध परियोजना पर सायरन बजाकर मॉक ड्रिल कर पुलिस ने कर्मचारियों को बचाव के तरीके बताए। अफजलगढ़ में जसपुर तिराहे पर सीओ राजेश सोलंकी के नेतृत्व में मॉक ड्रिल किया गया। नहटौर में ऑक्सफोर्ड चौराहे के पास स्थित मैदान में मॉकड्रिल किया गया। नूरपुर क्षेत्र में प्रियंका मॉडर्न स्कूल राजा का ताजपुर में छात्रों को सुरक्षा के तरीके बताए। स्योहारा में थाने पर बचाव कार्यों का अभ्यास किया गया। पुलिस बल ने नगर में पैदल गश्त की। नगीना में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एएसपी देहात विनय कुमार सिंह की मौजूदगी में रेलवे फाटक एवं चित्तौड़गढ़ पुलिस चौकी चौक पर मॉक ड्रिल कराया। कोतवाली देहात में नहटौर तिराहे पर आपातकाल सायरन बजाया और लोगों को आपदा में बचाव के प्रति जागरूक किया। झालू क्षेत्र में रूट्स इंटरनेशनल स्कूल बिजनौर में प्रधानाचार्य दिनेश त्यागी के निर्देशन में सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल किया।

पेट्रोलियम डिपो में सायरन बजते ही दौड़े लोग
नजीबाबाद। ग्राम पंचायत धनौरा स्थित भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन परिसर में सवेरे साढ़े 11 बजे सायरन बजा। डिपो परिसर में लगी आग बुझाने सुरक्षा दस्ता दौड़ पड़ा। आग बुझाने का प्रदर्शन किया गया।

समाज को जागरूक करेंगे पूर्व सैनिक

नजीबाबाद। पूर्व सैनिक रविंद्र काकरान और पवन कुमार शर्मा स्कूलों, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर एयर स्ट्राइक के दौरान बरती जाने वाली सतर्कता की जानकारी देंगे। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को जागरूक करना उनकी प्राथमिकता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें