फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में लामबंद हो रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भागूवाला में चकबंदी प्रक्रिया के विरोध में लामबंदी
विज्ञापन

भागूवाला/नजीबाबाद। भाकियू अंबावत की सभा में भागूवाला क्षेत्र को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की मांग की गई। भाकियू अंबावत के जिलाध्यक्ष चौ. विजय सिंह की उपस्थिति में किसान नेता मो.अहसान एड. के आवास पर पंचायत में किसानों ने कई वर्ष पूर्व भागूवाला क्षेत्र को चकबंदी प्रक्रिया में शामिल करने का विरोध किया। जिलाध्यक्ष चौ.विजय सिंह ने कहा कि क्षेत्र के कुछ भूमाफिया चकबंदी प्रक्रिया के माध्यम से छोटे किसानों की जमीनों को चकबंदी में बदलवाकर उनका आर्थिक शोषण करना चाहते हैं। पंचायत में किसानों ने जिला प्रशासन और चकबंदी विभाग से भागूवाला को चकबंदी प्रक्रिया से बाहर करने की मांग की। मो.अहसान एड. के संचालन में हुई पंचायत में किसानों ने कहा कि यदि चकबंदी प्रक्रिया अपनाई जाती है तो किसान विरोध करेंगे। पंचायत में शमीम अहमद, मो.ताहिर, जियाउलहक, मुख्तार, जमीर, मो.राशिद, गजरू, प्रेम सिंह, लक्ष्मण ने भाग लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें