फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान में आग लगी

Thu, 17 Nov 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर में मंगलवार रात मोबाइल की एक दुकान में आग लगने से करीब चार लाख रुपये के मोबाइल, चार्जर व अन्य सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई।
विज्ञापन

गीतानगरी कॉलोनी निवासी अमित कुमार की बाबा प्लाजा मार्केट के पास दुकान है। मंगलवार रात दुकान बंद होने के बाद करीब साढ़े नौ बजे बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट होने से सामान में आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। धुआं निकलते देख व्यापारियों ने अमित व फायर ब्रिगेड को आग के बारे में बताया। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बड़ी मशक्कत के बाद बुझाई। इस दौरान काफी देर तक मौके पर अफरातफरी का आलम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें