धामपुर। मुरादाबाद-बरेली क्षेत्र के सदस्य विधान परिषद डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने प्रमुख सचिव को पत्र लिखकर जनगणना में शिक्षकों डयूटी न लगाने की सिफारिश की है। पत्र के माध्यम से बताया कि प्रदेश में पूर्व माध्यमिक, माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों की डयूटी अन्य सरकारी कार्यों में लगाने से सरकारी स्कूलों में शैक्षणिक व्यवस्था ठप हो जाती है। जनगणना, अन्य प्रशासनिक डयूटी लगने के कारण सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की गैर मौजूदगी से बच्चों को पाठ्यक्रम अधूरा रह जाता है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की शिक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व माध्यमिक व माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को जनगणना ,अन्य प्रशासनिक डयूटी से मुक्त रखे जाने हेतु आवश्यक कार्रवाई कराते हुए सदन में वक्त्वय एवं चर्चा कराए जाने की मांग की। उन्होंने इस मामले को सदन में उठाया और शिक्षकों की जनगणना में डयूटी न लगाने की मांग की।