मिशन शक्ति : छात्राओं को किया जागरूक
धामपुर। भाजपा की ओर से मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत कन्या इंटर कॉलेज में सेनेटरी अभियान का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्य सविता सिंह को सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग, इंसुरेटर मशीन उपलब्ध कराई। भाजपा की प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा डॉ. रश्मि रावल ने महिलाओं के लिए चल रहीं योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का शुभारंभ मुख्यमंत्री ने 15 अगस्त को किया। जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि ने कहा महिलाओं के प्रति जागरूकता प्रदेश सरकार की देन है। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनिका यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी अनीता चौहान ने संचालन किया। इस दौरान विधायक अशोक राणा की पत्नी ज्योति राणा, पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता व उनकी पत्नी योजना गुप्ता, प्रांतीय पार्षद लीना सिंघल, ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान, नूरपुर ब्लॉक प्रमुख आकांक्षा चौहान, भूपेंद्र बॉबी, विवेक कर्णवाल, सुभाष चौहान, दिनेश सैनी, संगीता अग्रवाल, भारती गौड़, आभा पाठक, सोनिका अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।