बिजनौर पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत महिला पुलिसकर्मियों को को प्रशिक्षण देते एसपी सिटी डा. प्
- फोटो : BIJNOR
एकता बनाए रखने की दिलाई शपथ
बिजनौर। एसपी सिटी डा. प्रवीण रंजन सिंह ने पुलिस कार्यालय में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्रीय सद्भावना दिवस पर एकता व समरसता कायम रखने की शपथ दिलाई। समस्त थाना प्रभारियों और शाखा प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने थानों/कार्यालयों में भी समस्त अधिकारियों/कर्चमारियों को शपथ दिलाई। इसके अलावा एसपी सिटी व सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता ने शासन द्वारा महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं की सुरक्षा, स्वावलंबन के लिए शुरू किए जा रहे मिशन शक्ति फेस-03 के परिप्रेक्ष्य में पुलिस लाइन बिजनौर बैडमिंटन हॉल में जनपद में महिला आरक्षियों को प्रशिक्षित किया।
बिजनौर पुलिस लाइन में मिशन शक्ति के तहत आयोजित प्रशिक्षण में उपस्थित महिला पुलिसकर्मी।- फोटो : BIJNOR