लापता शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत
नजीबाबाद। लापता शिक्षक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। नजीबाबाद स्टेशन क्षेत्र के पास शिक्षक को रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में शव मिला।
नांगलसोती निवासी शिक्षक अंकुर सैनी आदर्श ग्रामीण कालेज चंदक में शिक्षक पद पर कार्यरत था। अंकुर के पिता मुनिदेव सैनी का कहना है कि वह शनिवार को दुकान से वापस घर नहीं लौटा। रविवार को नांगलसोती थाने में अंकुर सैनी की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। सोमवार को सुबह करीब छह बजे शिक्षक अंकुर सैनी का शव नजीबाबाद रेलवे स्टेशन से 50 मीटर दूर रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में मिला। जीआरपी की उपस्थिति में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर शाम परिजनों ने नांगलसोती गंगाघाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।