फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: शादी का झांसा देकर किशोरी के साथ दुष्कर्म

Sat, 08 Apr 2023 11:53 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय के युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मामला पुलिस तक पहुंचा देख आरोपी भाग गया। दुष्कर्म की सूचना मिलने पर पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का मौका मुआयना किया और पीड़िता से मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम बिजनौर शहर के रामलीला ग्राउंड के पास स्थित एक कॉलोनी में 17 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि सैफी नाम का एक आरोपी किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जिसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने किशोरी को शादी का झांसा दिया था। जबरन दुष्कर्म किए जाने के बाद किशोरी बदहवास हो गई। परिजनों को मामले की खबर लगी तो उन्होंने आरोपी युवक के परिजनों से शिकायत की। मामला खुलता देख आरोपी कश्मीर भाग गया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। जिस पर शनिवार की देर शाम एएसपी सिटी डॉ प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी अनिल कुमार, शहर कोतवाल नरेंद्र गौड़ मौके पर पहुंचे। जिन्होंने पीड़िता के परिजनों से बात की। आरोपी युवक सैफी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामला अलग-अलग पक्षाें होने के कारण पुलिस गंभीरता दिखा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें