फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बस और एथनॉल से भरे टैंकर में भीषण टक्कर, शिक्षक की मौत

Sat, 08 Apr 2023 11:49 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
धामपुर (बिजनौर)। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में हाईवे 74 पर शनिवार दोपहर बाद देहरादून डिपों की बस और एथनॉल से भरे टैंकर में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक भी दोनों वाहनों की चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई। 12 से अधिक लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


हादसे में मरने वाले शिक्षक सौरभ (38) गांव काबड़ौत थाना फुगाना शामली के रहने वाले थे और मुरादाबाद के गांव भगतपुर स्थित कंपोजिट स्कूल में शिक्षक थे। सौरभ के पहचान पत्र से उनकी शनाख्त हुई और पुलिस ने परिजनों को जानकारी दी। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। देहरादून डिपों की बस मुरादाबाद से देहरादून जा रही थी और टैंकर अंबाला से छत्तीसगढ़ एथनॉल लेकर जा रहा था। तेज गति से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में टैंकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बस से टकरा गया। बस में चीख पुकार मच गई और बस में सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें