मुरादाबाद के लिए भी -
- युवती ने लगाया गर्भपात व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
स्योहारा (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के एक ग्राम निवासी 26 वर्षीय युवती ने कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारपुर निवासी युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने दुष्कर्म करने, वीडियो बनाने व गर्भपात की दवाई खिलाने कर शिशु को मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने आरोपी समेत तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
एक ग्राम निवासी 26 वर्षीय युवती ने पुलिस में तहरीर देकर बताया कि उसकी चचेरी बहन की शादी कांठ थाना क्षेत्र के ग्राम लुहारपुर निवासी एक व्यक्ति के साथ हुई थी। उसका चचेरी बहन के घर आना जाना था, जहां उसकी जान पहचान मोनू पुत्र गोपीपाल निवासी ग्राम लुहारपुर से हो गई। इसी जान पहचान का फायदा उठाते हुए मोनू 26 फरवरी 22 को उसके घर में घुस आया और युवती के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना ली। घटना की जानकारी परिजनों को देने पर वीडियो वायरल करने व भाई की हत्या करने की धमकी दी। युवती अपने भाई की हत्या व बदनामी के डर से घबरा गई। मोनू ने वीडियो का फायदा उठाते हुए लगातार उसके साथ कई बार दुष्कर्म करता रहा।
जब युवती गर्भवती हो गई तब मोनू ने शादी का वादा कर उसको गर्भपात की दवाई खिला दी, जिससे युवती की हालत बिगड़ गई। तब युवती ने अपनी आपबीती अपने परिजनों को बताई। युवती के घरवालों ने तब मोनू व उसके भाइयों बिजेंद्र व सिट्टू से शादी की बात की तो उन लोगों ने शादी से साफ इन्कार कर दिया। युवती की तहरीर पर मोनू, बिजेंद्र व सिट्टू पुत्र गोपीपाल निवासी ग्राम लुहारपुर थाना कांठ जनपद मुरादाबाद के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।