बदमाशों ने बाइक सवार दंपती को लूटा
शिवाला कलां (बिजनौर) । गांव रतनगढ़ से हीमपुर बुजुर्ग मार्ग पर रतनगढ़ के निकट तीन बदमाशों ने सोमवार को बाइक सवार दंपती के साथ लूट की। सोमवार को जनपद अमरोहा के मंडी धनौरा निवासी शमीम अहमद व उसकी पत्नी हमीदा खातून बाइक से अपनी रिश्तेदारी हीमपुर बुजुर्ग से घर लौट रहे थे। जैसे ही गांव रतनगढ़ के निकट पहुंचे तो पीछे से बाइक पर आए तीन बदमाशों ने तमंचा दिखाकर उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने शमीम अहमद की जेब से 2700 रुपये, वहीदा खातून के कानों से सोने के कुंडल खींच लिए। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए गांव शादीपुर मिलक की ओर भाग गए। शमीम अहमद ने थाने पहुंचकर सूचना दी। थाना अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।