फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कोर्स को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कोर्स को मिली मंजूरी
विज्ञापन

धामपुर। अब कृषि संकाय में स्नातकोत्तर स्तर पर पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन का कोर्स करने के लिए विद्यार्थियों को किसी अन्य विश्वविद्यालय में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इस कोर्स को आरएसएम डिग्री कॉलेज में आसानी के साथ किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में कृषि स्नातकोत्तर स्तर पर पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन कोर्स नहीं था। महाविद्यालय स्तर से अबकी बार पशुपालन एवं दुग्ध उत्पादन विषय में कोर्स कराने के लिए विवि बरेली की ओर से मंजूरी मिल गई है। कॉलेज में संबंधित विषय में छात्र-छात्राओं का प्रवेश दिलाने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। प्राचार्य ने बताया कि इस सब्जेक्ट को करने के लिए पहले छात्र-छात्राओं को गैर विश्वविद्यालयों में पढ़ने के लिए जाना पड़ता था, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय बरेली में आने वाले सभी महाविद्यालयों की तुलना में केवल उनके कॉलेज में ही संबंधित विषय को शुरू करने की मान्यता प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें