फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग किसान भी बनेंगे गन्ना समिति के सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग किसान भी बनेंगे गन्ना समिति के सदस्य
विज्ञापन

बिजनौर। अब नाबालिग किसान भी सहकारी गन्ना समितियों के सदस्य बने सकेंगे। अभी तक नाबालिग सदस्य नहीं बनते थे। नाबालिग सदस्य के नाम की पर्ची पर गन्ना आपूर्ति होगी। नियमित गन्ना आपूर्ति से नाबालिगों के जीवन निर्वाह एवं शिक्षा-दीक्षा के लिए धन की उपलब्धता रहेगी। इस पहल से गन्ने की खेती के रूप में उनके बालिग होने तक स्थानीय स्तर पर रोजगार का एक विकल्प भी उपलब्ध रहेगा।
गन्ना आयुक्त संजय आर. भूसरेड्डी ने नाबालिग वारिस, नए नाबालिग गन्ना किसान को सहकारी समिति की सदस्यता प्रदान किए जाने के निर्देश जारी किए हैं। किसान की मृत्यु होने पर उनकी जमीन नाबालिग बच्चों के नाम आ जाती है। ऐसी स्थिति में नाबालिग बच्चों के नाम जमीन एवं गन्ने की खेती होते हुए भी 18 वर्ष से कम आयु होने के कारण उन्हें समिति की सदस्यता नहीं मिल पाती है। ऐसे किसानों के सामने परिवार के भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो जाती है। अब नाबालिग वारिस गन्ना किसान अथवा नए नाबालिग गन्ना किसान समिति की सदस्यता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी पीएन सिंह का कहना है कि नाबालिग वारिस गन्ना किसान अथवा नए नाबालिग गन्ना किसानों को सहकारी गन्ना, चीनी मिल समिति की सदस्यता प्रदान किए जाने के गन्ना, चीनी आयुक्त ने निर्देश जारी कि हैं। अब नाबालिग किसान सदस्यता लेकर अपना गन्ना आपूर्ति कर सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें